- Hindi News
- गली में गाड़ी धोने को लेकर झगड़ा, केस दर्ज
गली में गाड़ी धोने को लेकर झगड़ा, केस दर्ज
राजपुरा। सदर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव बसंतपुरा निवासी ज्योति ने बताया कि आरोपी उसका पड़ोसी है। आरोपी लखविंदर सिंह अपने घर के पास गाड़ी खड़ी करने के बाद धोने लगा। गली तंग होने के कारण आने जाने वाले को मुश्किल होती है।
पानी को लेकर झगड़ा हो गया है आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर मारपीट करने के अलावा जान से मारने की धमकियां दी। शिकायतकर्ता को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने लखविंदर, दीपा ओर जैला के केस दर्ज किया है।