- Hindi News
- दिल व जोड़ों के 200 मरीजों का चेकअप किया
दिल व जोड़ों के 200 मरीजों का चेकअप किया
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
सीनियर पत्रकार व समाज सेवक स्व. राजेश भाटिया जी की याद में रोटरी क्लब हॉल में दिल के रोगों व जोड़ो के दर्द का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें आईवीवाई अस्पताल खन्ना की तरफ से प्रैस क्लब मंडी गोबिंदगढ़ व रोटरी क्लब ने विशेष सहयोग दिया। पीपीपी के जिला अध्यक्ष जगमीत सिंह सहोता मुख्य अतिथि रहे। जोड़ों व हड्डियों के माहिर डॉ. प्रकाश टेकवानी व दिल के रोगों के माहिर डॉ. अभिनंदन भंडारी ने टीम के साथ करीब 200 मरीजों का चेकअप किया। मरीजों की शुगर, ईसीजी व ब्लेड प्रैशर चेकअप के साथ निशुल्क दवा दी गई। संस्थाओं द्वारा खाने का पूरा प्रबंध किया गया। यहां राजेश शर्मा, बलजिंदर सिंह, राहुल गुप्ता, इंदरजीत सिंह, अनिल कुमार बिल्ला, भुपिंदर सिंह ढिल्लों, राकेश मड़कन, सुमित शर्मा, जगदीश अरोड़ा, गुरभेज राजू, सुखविंदर सिंह नीटू, नरेश खंडेलवाल, राजेश सिंगला, विशाल कुमार, संजीव बांसल, डॉ. जोगिंदर सिंह मैणी, नरिंदर भाटिया, अनिल भाटिया, प्रणब भाटिया व अमित सोनू उपस्थित रहे।