- Hindi News
- शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन
शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
अमर शहीद बाबा दीप सिंह के 332वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मोहल्ला संगतपुरा स्थित गुरुद्वारा भाट साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजी सुंदर पालकी साहिब में सुशोभित किया गया था जिसकी अगवाई पांच प्यारे कर रहे थे।
वाहेगुरू नाम के जाप से नगर कीर्तन में शामिल संगतों ने पूरा शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन ऐरी मिल रोड़, जस्सडां, अमलोह रोड़, मेन बाजार, नसराली, माडल टाउन इलाके से होता हुआ पुन: गुरुद्वारा साहिब जाकर संपन्न हुआ। अमलोह रोड़ पर निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। स्वाली परिवार द्वारा ऐरी मिल रोड पर किन्नुओं का लंगर लगा कर गुरू घर का खुशियां बटोरी। कीर्तन में स्कूली बच्चों के अलावा गतका पार्टियां ने अपने जौहर दिखाए। न्यू इंग्लिश मॉडल स्कूल, आनंद विद्या स्कूल, संत कबीर पब्लिक स्कूल, ब्ल्यू स्टार स्कूल, गुरू हरगोबिन्द साहिब अखाड़ा मंडी गोबिंदगढ़ ने हाजिरी लगवाई। यहां सुखविंदर सिंह सुक्खा, अशोक चोपड़ा, मनजीत सिंह, निमान सिंह राठौर, हरदेव सिंह, भूपिंदर सिंह, दलेर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह राठौर, मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह लखनपाल, सुखचैन सिंह, चतर सिंह, दीदार सिंह, तरसेम सिंह, गुलाब सिंह, सुखचैन सिंह, अमरजीत सिंह, थाना प्रभारी राजपाल सिंह गिल, कर्मजीत सिंह बिट्टू, रविंदर सिंह रवि व गगनदीप जैन मौजूद रहे।
मंडी गोबिंदगढ़ में निकाले नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे।