लोहे का स्क्रैप जब्त चार लोग गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
फैक्ट्रियां व गोदाम तोड़कर दीवार तोड़कर लोहे का स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का सामान भी जब्त किया गया है। थाना डिवीजन नंबर-1 के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया एसआई बलविन्दर सिंह ने चोरी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोहन लाल, रामजीत उर्फ बड़क सुशील कुमार उर्फ साका व वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया। उनका पांचवां साथी रमन अजय फरार है। पुलिस ने आरोपियों से पांच क्विंटल बास्किट लोहा जब्त किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तपुलिस पार्टी के साथ।