पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति नगर में 245 लोगों ने भरे फार्म

शांति नगर में 245 लोगों ने भरे फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
मोहल्ला शांति नगर में आम आदमी पार्टी में मोहन गुप्ता की अगवाई में लगाए कैंप में 245 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। मोहन गुप्ता ने कहा कि देश के लोग परिवर्तन चाहते क्योंकि अगर रोटी सेकते वक्त वह बदल न जाए तो जल जाती है इसलिए दूसरी राजनीतिक पार्टियों को लोगों ने कई मौके दिए लेकिन अब वो बदलाव चाहते हैं, जो जरूरत व समय की मांग है।
यही कारण है कि लोग आज आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है। पार्टी से जुडऩे को लेकर जो सहयोग लोगों से मिल रहा है उसे देख कर लगता है कि पंजाब भी राजनीति में नया परिवर्तन आएगा। इससे पहले उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके लोगों को बधाई दी।
यहां हरबंस सिंह ततला, लखविंदर सिंह टिवाणा, जतिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, रब्बी शाह, हरमनजीत सिंह टिवाणा, धरमिंदर सिंह, सतिंदर प्रकाश, अशोक यादव, वरिंदर कुमार, छोटे लाल, गुरप्रीत सिंह, प्रीत धीमान व नवजोत कौर उपस्थित रहे।
‘आप’ में भर्ती के लिए लगाए 12 बूथ
बस्सी पठाना। जिला कनवीनर नरेश वालिया की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता बढ़ाने के लिए 13 बूथ लगाए। तीन बूथ बस्सी पठाना और दस बूथ बसी के साथ लगते गांवों में लगे। नरेश वालिया ने कहा कि कांग्रेस तथा अकाली दल को आम आदमी की चिंता नहीं है। यहां कश्मीर सिंह, प्रवेश टुलानी, दिवाकर अरोडा, रत्न सिंह, यशपाल कुमार, प्रितपाल सिंह, चंद सिंह, कुलवंत सिंह, जय किशन, दलजीत सिंह मौजूद रहे।



बसी में आप के बूथ पर सदस्यता फार्म भरते बसी के लोग।

मंडी गोबिंदगढ़ के मोहल्ला शांति नगर इलाके में नए सदस्यों का फार्म भरता पार्टी कार्यकर्ता।