- Hindi News
- अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा का 16 को शिविर
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा का 16 को शिविर
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा 16 फरवरी को निशुल्क मेडिकल चिकित्सा शिविर लगाने जा रही है। सोमवार को जीटी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में सभा की मीटिंग चल रही थी। अध्यक्ष परमजीत शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम डिस्पेंसरी लगवाने संबंधी भी विचार चर्चा की गई है। सभा के सदस्यों ने कई अहम विचार भी रखे। यहां संजीव शर्मा, नसीब चंद, एनके शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, रशपाल शर्मा, अमन शर्मा, राम गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, जतिंदर शर्मा, अशोक शर्मा, मंगत राय, विनोद कुमार, छज्जू राम शर्मा व मुकेश कुमार बाली उपस्थित रहे।