पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस स्पीकर अटवाल ने फहराया माता गुजरी कॉलेज में तिरंगा

विस स्पीकर अटवाल ने फहराया माता गुजरी कॉलेज में तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस माता गुजरी कॉलेज के स्टेडियम में मनाया गया। तिरंगा फहराने की रस्म पंजाब विधान सभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने अदा की। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट कर रही विभिन्न टुकडिय़ों से सलामी ली।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की झांकियां निकाली गई। अटवाल ने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों को सम्मानित किया।एक जरूरतमंद को व्हील चेयर, 8 ट्राई साइकिल और 8 सिलाई मशीनें दी।विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले 25 लोगों, परेड, सांस्कृतिक प्रोग्राम और झांकियों में भाग लेने वाली टीमों को सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को एक लाख रुपए की अनुदान राशि देने का ऐलान किया।
यहां निर्मल सिंह, कंवर विजय प्रताप, अरुण सेखड़ी, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, रणधीर सिंह चीमा, डॉ. हरबंस लाल, दलीप पांधी, जगदीप चीमा, जोगिंद्रपाल सिंगला, दीदार भट्टी और बलवंत सिंह शाहपुर, एमडी हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, एसएन शर्मा, शशि भूषण गुप्ता, एडीसी मालविंदर सिंह जग्गी, एसडी विकास बलजीत सिंह संधू, एसपी बलवंत सिंह, एसडीएम पूजा सयाल, सहायक कमिश्नर हरजोत कौर, प्रिंसिपल जितेन्द्र सिद्धू मौजूद रहे।
36 को सिलाई मशीनें
बसी पठाना - यहां गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा एसडीएम सुखदेव सिंह माहल ने फहराया।इस मौके पर उन्होंने पंजाब पुलिस और एनसीसी कैडेट से मार्च पास्ट की सलामी ली। एसबीओपी और रेडक्रास की तरफ से 36 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और दो अपाहिजों को ट्राई साइकिल दी गई। यहां निर्मल सिंह, किरनजीत सिंह टीवाना, चेतन बांगड़, रणजीत धालीवाल, लखवीर सिंह थांबल, मलकीत सिंह मठारू, अशोक टूलानी, दौलत राम, राजेश गौतम, सिटी पुलिस के इंचार्ज राजवंत सिंह,जसप्रीत कौर मौजूद रहे।
सिटीजन क्लब : बसी पठाना - सिटीजन क्लब ने 65वां गणतंत्र दिवस ओल्ड ऐज होम में मनाया।क्लब के अध्यक्ष सतपाल भनोट और उनकी टीम ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया व मिठाइयां बांटी। मनप्रीत शाही, ओम प्रकाश तांगड़ी, डॉ. महिंदर सिंगल, प्रदीप मल्होत्रा, मंधीर मोहन, सुनील रैना, कमल गुप्ता और बलराज सिंगला मौजूद रहे।
देश भगत ग्लोबल स्कूल : मंडी गोबिंदगढ़ - देश भगत ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल मनजिंदर कौर कलसी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। देश भगत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जोरा सिंह, वाइस चेयरपर्सन तेजिंदर कौर और महा निदेशक डॉ. शालिनी गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए कार्यक्रम पर खुशी व्यक्त की।
लॉयंस क्लब : संगतपुरा स्थित लॉयंस मॉडल स्कूल में लॉयंस क्लब ने गणतंत्र दिवस मनाया।विनोद गोयल, सुरेश गुप्ता, इंदरपाल सिंह कौछड़, जगदीश अरोड़ा, अनिल ऐरन, संदीप गोयल, संजय गर्ग, विवेक सिंगला मौजूद रहे।
एसएनएएस स्कूल
एसएनएएस स्कूल में जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जोगिंदर पाल सिंगला ने झंडा लहराया। डॉ. मनमोहन कौशल, सुरेश सिंगला, सुभाष सिंगला, सुभाष गोयल, विजय शर्मा ऊषा शर्मा, रामेश्वर मौजूद रहे।
नगर काउंसिल
नगर काउंसिल में झंडा लहराने की रस्म कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह ने अदा की। एमई पुरषोतम कुमार, लव कुमार, अमित कुमार, संदीप शर्मा, दीपक रहे।
लोहा नगरी
मंडी गोबिंदगढ़ - राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज ने अदा की। सुपरिडेंट लव कुमार, सेनेटरी अधिकारी रंजीत सिंह संधू और काउंसिल स्टाफ उपस्थित मौजूद रहे।
लायंस क्लब : लायंस क्लब के प्रधान लायन विनोद गोयल की अगुवाई में लायंस माडल स्कूल संगतपुरा में मुख्य अतिथि संजय जैन रहे जबकि बैंकाक क्लब के प्रधान डॉ. कमलजीत सिंह विशेष मेहमान पधारे। स्कूल कमेटी चेयरमैन अनीता मित्तल, सचिव सुरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, जुगल किशोर, सुरेंद्र कवात्रा, सज्जन गोयल मौजूद रहे।
इसी तरह, मोतिया खान में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।



जिला स्तरीय समागम मौके मार्च का निरीक्षण करते स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल।