पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लर्क व पटवारी की रिहाई के लिए प्रदर्शन जारी31 जनवरी तक नहीं करेंगे कोई भी कार्य : प्रदेश अध्यक्ष

क्लर्क व पटवारी की रिहाई के लिए प्रदर्शन जारी31 जनवरी तक नहीं करेंगे कोई भी कार्य : प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
साथी मुलाजिमों को झूठे केस में फंसा, जेल भेजने के विरोध में द रेवेन्यू पटवार यूनियन, कानूनगो एसोसिएशन व स्टाफ का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी है।
प्रदर्शनकारियों को रेवेन्यू यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह व दूसरी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि गुरमुख सिंह पटवारी क्षेत्र सौढ़ा व मलकीत सिंह पूर्व रजिस्ट्री क्लर्क के खिलाफ जो भी पुलिस ने कार्रवाई की है वह एकतरफा है उसे प्रशासनिक अधिकारी भी मानते है। दोनों ही बेकसूर है। ऐसे में दोनों को जबरी जेल भेजा जाना कतई उचित नहीं है। उन्होंने मांग करते कहा कि उक्त दोनों को तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते कहा कि रिहाई को लेकर रेवेन्यू कर्मियों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है, जो कि 31 जनवरी तक जारी रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष को पटवारियों ने एक मांग पत्र भी दिया, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से मिलकर मामला हल करवाने का आश्वासन दिया।



फतेहगढ़ साहिब में रोष प्रदर्शन करते रेवेन्यू पटवार यूनियन।