आप वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन
फतेहगढ़ साहिब - जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर पार्टी के वर्करों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से किए हमले और राष्ट्रीय तिरंगे की बेअदबी करने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। पंजाब कार्यकारिणी सदस्य गुलशन छावड़ा, आशुतोष टंडन, जय किशन कश्यप, प्रदीप गुप्ता, रिकी वालिया, जगदीश कुमार, गीता रानी, नरेश वालिया, रमेश रत्न, हरप्रीत सिंह, संतोख सिंह सलाना, धर्मपाल और आत्मा राम मौजूद रहे।