पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाडिय़ों के ठहराव के लिए विधायक को मांग पत्र

गाडिय़ों के ठहराव के लिए विधायक को मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
सरहिंद स्टेशन पर कुछ जरूरी गाडिय़ों के ठहराव को लेकर शहर की विभिन्न सोशल जत्थेबंदियों ने विधायक कुलजीत सिंह नागरा को मांगपत्र सौंपा। इनमें श्री सत्य सांई सेवा समिति, श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल, सरहिंद फतेहगढ़ साहिब वेलफेयर एसोसिएशन, भारत विकास परिषद के अलावा दूसरी समाज सेवी संस्थाएं भी थी।
सरहिंद फतेहगढ़ साहिब वेलफेयर एसोसिएशन के देवी दयाल भल्ला व सुखराज सिंह राजा ने कहा कि सरहिंद व फतेहगढ़ साहिब ऐतिहासिक तथा धाॢमक महत्ता वाले शहर है पर अधिकतर गाडिय़ों के ठहराव न होने के चलते उन्हें लुधियाना या फिर अंबाला स्टेशन पर उतरना पड़ता है। स्टेशन पर शान-ए-पंजाब, स्वराज एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, कोच्चिवली एक्सप्रेस, जन शताब्दी का ठहराव जरूरी है। विधायक नागरा ने वफद के सदस्यों को बताया कि उक्त गाडिय़ों के सरहिंद स्टेशन पर ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा जा चुका है तथा जलद ही सभी गाडिय़ों के ठहराव के प्रयास करवाए जाएंगे। स्टेशन पर आधुनिक सहूलियतें मुहैया करवाने के प्रयास भी किए जा रहे है। यहां प्रेम बत्रा, सुरेंद्र कुमार, विनोद ढंड, गुरदर्शन सिंह, मनोज बिंभरा व जगदीश कुमार मौजूद रहे।