- Hindi News
- स्कूलों में सहूलियत देने को खर्चे त्र 5.86 करोड़
स्कूलों में सहूलियत देने को खर्चे त्र 5.86 करोड़
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
जिले के सरकारी स्कूलों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 5.86 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह बात एडीसी मालविंदर सिंह जग्गी ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला शिक्षा विकास समिति की बैठक में कही।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में लड़कियों के अलग पखाने बनाने के लिए जिले के 159 स्कूलों पर 3.19 करोड़ खर्च किए गए। जिले के 74 हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की इमारतों की जरूरी मरम्मत 18.5 लाख खर्च किए गए है। स्कूलों की 3294 मीटर चारदीवारियों के निर्माण 1.13 करोड़ खर्च किए गए है।
शिक्षा विकास कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी।
एडीसी ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों की 19981 लड़कियां, 14164 अनुसूचित जातियों के लड़के और 1077 गरीब वर्ग के लड़कों को 1.40 लाख खर्च करके वर्दियां उपलब्ध करवाई गई है। बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूलों में चल रहे विकास कामों का समय -समय पर मुआयना किया जाए। जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी और एलिमेंट्री को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों के अध्यापकों को हिदायतें जारी की जाएं कि बच्चों को चाइना डोर के इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाए। यहां एडीएम पूजा स्याल ग्रेवाल, सुखदेव सिंह माहल, अरीना दुग्गल, जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी हरवेल सिंह, जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री नवतेजइंद्र कुमार, उप जिला शिक्षा अफसर रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विकास कामों का समय-समय पर मुआयना करें, डीईओ एलिमेंटरी व सेकेंडरी को निर्देश