शनिदेव के प्रतिष्ठा दिवस पर सम्मेलन
फतेहगढ़ साहिब - प्राचीन श्री राम व श्री नवग्रह शनिदेव मन्दिर ने शनिदेव के 8वें प्रतिष्ठा दिवस पर एक दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन कराया। शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सिकंदर सिंह ने किया।
मंदिर में पूजन व अभिषेक के साथ-साथ हवन यज्ञ भी हुआ। पंडित सेवक राम ने ज्योतिष पर विचार रखे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंगला ने समाज सेवा तथा धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी दी। यहां मारुति मलहोत्रा, अनूप सिंगला, डॉ. दीवान धीर, एडवोकेट सौरव गोयल, ब्राह्मण समाज सेवा संगठन के अरुण पाठक व पंकज भनोट मौजूद रहे।
बस्सी पठानां में ज्योतिष सम्मेलन में पहुंचे ज्योतिषीय व अन्य।