- Hindi News
- भाखड़ा में गिरी कार से मिला अमरजीत का शव
भाखड़ा में गिरी कार से मिला अमरजीत का शव
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
बीते तीन दिन से लापता नबीपुर निवासी अमरजीत सिंह का शव पुलिस को आदमपुर के पास भाखड़ा नहर से मिला। पुलिस नहर में गिरी कार निकाल रही थी। भाई सरबजीत सिंह चीमा ने बताया कि अमरजीत सिंह 24 जनवरी की रात घर नहीं आया। 25 जनवरी को नहर किनारे एक राहगीर ने बताया कि रात समय एक गाड़ी नहर में गिर गई थी। उन्होंने रविवार को गोताखोरों की मदद से नहर में गिरी गाड़ी ((पीबी-01-ए-0132)) का पता लगा है। सहायक थानेदार जगरूप सिंह ने बताया कि गाड़ी से अमरजीत का शव मिला। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है।