पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहरी मोबाइल विंग गोबिंदगढ़ में न करें व्यापारियों को परेशान

बाहरी मोबाइल विंग गोबिंदगढ़ में न करें व्यापारियों को परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
पंजाब विस स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल के समक्ष लोहा व्यापारियों ने कुछ मांगें रखी है।
ऑल इंडिया स्टील री रोलर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद वशिष्ट ने कहा कि बाहरी शहरों की मोबाइल विंग को स्थानीय व्यापारियों की गाडिय़ों की जांच नहीं करनी चाहिए जबकि विंग खन्ना व मंडी गोबिंदगढ़ की हद से बाहर गाडिय़ों को बेशक जांच कर लें, ताकि व्यापारियों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि ई ट्रिप में खामियां हैं। इसमें संशोधन करने की जरूरत है। समय बहुत कम है। कई रोलिंग मिलों से माल लोड करने में ही समय ज्यादा लग जाता है इसलिए दूसरे शहरों के व्यापारी तक पहुंचाने के लिए बड़ी मुश्किल हो जाती है।
यहां इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, जीवन लाल सिंगला, इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, जिला भाजपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कांसल, रण सिंह कलसी, सुशील शर्मा, दिनेश शर्मा, सतीश शर्मा, वेद करेशिया, राजीव सिंगला, राकेश विस्की, जगदीप सिंह सरपंच, अशोक कपलिश,अशोक आर्य, सतीश उप्पल, विजय शर्मा व संजय बॉबी मौजूद रहे।



अच्छे उम्मीदवार का चयन

इससे पूर्व लोहानगरी पहुंचने पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जोगेंद्र पाल सिंगला के निवास पर उनका स्वागत किया गया। स्पीकर अटवाल ने कहा कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री ने लोहा उद्योगों पर वैट दरें घटाकर अपनी दूरंदेशी सोच दिखाई है। यह ऐतिहासिक कदम एक शुरुआत है। एक सवाल के जवाब में अटवाल ने कहा कि चुनावों के दौरान अच्छी सोच वाले उम्मीदवारों का चयन करना उस हल्के का भविष्य तय करता है साथ ही यह भी माना कि फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलके की बदकिस्मती रही कि यहां जनता ने ऐसे प्रतिनिधि का चयन करके लोकसभा में भेजा जिसके कारण हलके को नुकसान उठाना पड़ा।

मंडी गोबिंदगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते स्पीकर पंजाब चरणजीत सिंह अटवाल।