पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेके में सेंधमारी, नकदी व शराब चोरी

ठेके में सेंधमारी, नकदी व शराब चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा - बीती रात शराब के ठेके में सेंधमारी कर चोर करीब 10 हजार रुपए नकदी के साथ शराब पर हाथ साफ कर गए। सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पिछले दिनों गांव भप्पल में ठेके पर सेंधमारी कर 32 हजार रुपये की शराब चोर करके ले गए। बताया जाता है कि बीती रात पुराना राजपुरा में ठेके पर कारिंदा राम लच्छा ताला लगाकर घर चला गया, लेकिन चोर दीवार में सेंधमारी कर अंदर जा घुसे। ठेके में बीती दिन किए सेल के करीब 10 हजार रुपये रखे थे। उसे चोरी करने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।