- Hindi News
- एसएसए अध्यापक यूनियन ने सरकार का पुतला फूंका
एसएसए अध्यापक यूनियन ने सरकार का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज - राजपुरा
एसएसए अध्यापक यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर ब्लाक प्रधान मनोज कुमार की अगुवाई सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। पंजाब के महासचिव हरदीप टोडरपुर व सचिव भूपिंद्र मरदाहेड़ी ने कहा कि सरकार संघर्ष को दबाने के लिए नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर झूठे पुलिस केस दर्ज कर रही है, जिसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता।
इसका खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। सरकार ने एमएचआरडी के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर करीब 13 हजार अध्यापकों को शिक्षा विभाग के अधीन सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भर्ती कर पिछले 5 सालों से ठेका आधार पर रखा हुआ है, इसलिए जब तक उनकी जायज मांगों को नहीं माना जाता तब तक सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदीप वर्मा, वरिंद्र कुमार,दीपक वर्मा, भूपिंद्र सिंह, जतिंद्र सिंह भी मौजूद थे।
सरकार का पुतला फूंकते एसएसए अध्यापक यूनियन के नेता।