- Hindi News
- गीतकार बंटी बैंस व गायिका कौर बी का सम्मान
गीतकार बंटी बैंस व गायिका कौर बी का सम्मान
भास्कर न्यूज - समाना
पंजाबी की प्रसिद्ध गायिका कौर बी ((बलजिंद्र कौर)) और साफ सुथरी कलम के धनी गीतकार बंटी बैंस का समाना पहुंचने पर स्वागत किया गया।
जवंदा के गृह पर कौर बी ने बताया कि स्रोतों से अब तक आए गीतों से उम्मीद से भी ज्यादा प्यार नहीं जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे। वह पब्लिक कॉलेज की छात्रा रहीं हैं। इसके साथ गायकी की शुरूआत के साथ संबंधित कई यादें जुड़ी हुई हैं। जवंदा की ओर से इन कलाकारों को यादगारी चिन्ह भेंट किए गए। हरजिंदर सिंह, समाज सेवक हैप्पी शर्मा, रमन गुप्ता, लखविंद्र सिंह, काका जवंदा, गुरविंद्र सिंह मटू, हरदीप सिंह और लवप्रीत सिंह संधू मौजूद रहे।
गायक बंटी बैंस और गायिका कौर को सम्मानित करते हरजिंद्र सिंह जवंदा, हैप्पी शर्मा व रमन गुप्ता।