लेक्चरारों ने फूंका सरकार का पुतला
भास्कर न्यूज - नाभा
गेस्ट फैकल्टी लेक्चरारों ने मंगलवार को रिपुदमन कॉलेज के बाहर सरकार का पुतला फूंका। बठिंडा में धरना दे रहे गेस्ट फैकल्टी लेक्चरारों के खिलाफ लाठी चार्ज के विरोध में उन्होंने नारेबाजी भी की।
सूबा प्रधान प्रो हरमिंदर सिंह डिंपल ने बताया कि बुधवार को सूबे के सभी सरकारी कॉलेज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
मांगों को मानने के लिए सरकार का पुतला फूंकते गेस्ट लेक्चरार।
गांव-गांव जाकर सरकार की दोहरी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। पंचायती सरकार के खिलाफ मतदान भी कराया जाएगा। अकाली-भाजपा सरकार मोदी को पीएम बनाने की जो रणनीति बना रही हैं, हम उसे नेस्तनाबूद कर देंगे। यदि कैबिनेट ने हमारी मांग न मानी तो हम सहायक यूनियन के साथ संघर्ष तेज करेंगे। यहां नरिंदर सिंह, सुनीता रानी, अमनदीप कौर, नीलम मुखी, कुलदीप कौर व मीनाक्षी जिंदल मौजूद रहीं।
संघर्ष तेज करेंगे