पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्र65 हजार करोड़ के पूंजी निवेश से कायाकल्प

त्र65 हजार करोड़ के पूंजी निवेश से कायाकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
राज्य में बड़े औद्योगिक घरानों की तरफ से 65 हजार करोड़ रुपए के पूंजी निवेश किये जाने के साथ पंजाब की काया कल्प होगी वहीं बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे। यह बात पंजाब विस स्पीकर चरणजीत अटवाल ने कही। बीती रात स्टील चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भारत भूषण जिंदल के निवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। अटवाल ने कहा सरकार ने लोहे पर से वैट घटा कर उद्योगपतियों और लोहा व्यापरियों को कुछ राहत पहुंचाने का यत्न किया है। इसके अलावा उद्योग से संबंधित कमियों को मुख्यमंत्री और उप मुख्य मंत्री के ध्यान में लाकर जल्द दूर किया जाएगा।
छह महीने के बिल वसूलें : भारत भूषण जिंदल व केके जिंदल ने मांग की है कि मंदी के चलते पिछले दो सालों से बंद पड़े उद्योग से केवल 6 महीनों के बिजली बिल वसूल किए जाएं ताकि उद्योगपति उस पूंजी के साथ आपने कारोबार को फिर से स्थापित कर सकें।
यहां शिअद ((ब)) के जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, राकेश गुप्ता, भिंदर सिंह, हरमीत सिंह खालसा, सुशील शर्मा, दीपक गुप्ता, सोमनाथ दुआ, जसप्रीत सिंह नैयर, सुभाष सिंगला, बाल मुकुंद अग्रवाल, सज्जन गोयल, विनोद कांसल, जगरुप सिंह संधू, जतिंदर सिंह धालीवाल, प्रगट सिंह कलसी, गोपाल कृष्ण जिंदल, राजीव सिंगला, कमल गोयल, अमरदीप सिंह छत्तपाल, दिनेश अग्रवाल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, सतपाल टाटा व अवतार सिंह उपस्थित रहे।



चरणजीत सिंह अटवाल के साथ जगदीप सिंह चीमा, भारत भूषण जिंदल व व्यापारी।