- Hindi News
- 27 छात्राओं का कटिंग व सिलाई का प्रैक्टिकल
27 छात्राओं का कटिंग व सिलाई का प्रैक्टिकल
मंडी गोबिंदगढ़ - निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी की तरफ से चार महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सराय बंजारा के सिलाई सेंटर के 27 शिक्षार्थियों का कटिंग व सिलाई का प्रैक्टिकल सोसायटी के ब्रांच ऑफिस लाल बत्ती चौक मंडी गोबिंदगढ़ में लिया गया। सुपरवाइजर परविंदर कौर की देखरेख में फ्राक, स्टेट फ्राक, बिंब, झब्बला, मरदाना कपड़े, कुरता-पायजामा, जांघिया, पैंट काट पजामा, पेंट शर्ट व महिलाओं के कपड़े सादा सूट, पटियाला शाही सूट, पजामी सूट, अमरेलाकट फ्राक सूट, ब्लाउज, पेटी कोट की कटाई व सिलाई करवाई गई। इस मौके पर सोसायटी अध्यक्ष करमजीत सिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, अशोक चोपड़ा, मनजीत सिंह, बहादुर सिंह व टीचर मधु बाला मौजूद रहे।