- Hindi News
- सिखी के प्रचार प्रसार के लिए कीर्तन दरबार
सिखी के प्रचार-प्रसार के लिए कीर्तन दरबार
मंडी गोबिंदगढ़ - मोहल्ला दलीप नगर गौशाला रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब दसवीं पातशाही में प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिखी के प्रचार व प्रसार के लिए बीती रात कीर्तन दरबार सजाया गया। पंथ के विद्वान कथावाचक भाई बलदेव सिंह फतेहगढ़ साहिब वालों ने अमर शहीद बाबा दीप सिंह के जीवन संबंधित गुरमति विचारों से संगत को निहाल किया। इस मौके पर बाबा निशान सिंह, बलबीर सिंह, दलीप सिंह, इकबाल सिंह, महेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, नाजर सिंह, केसर सिंह, बलबीर सिंह, लखविंदर सिंह व बलविंदर सिंह उपस्थित रहें।