रोलिंग मिल्ज में हमला, तीन घायल
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
बीती रात आरजी मिल रोड स्थित गोदाम त्रिवेणी पुरी स्टील रोलिंग मिल्ज में लुटेरों ने हमला कर दिया और तीन लोगों को घायल कर करीब 12 टन स्केयर पत्ती चुराकर ट्रक में डालकर फरार हो गए।
थाना डिवीजन 2 मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गोदाम के चौकीदार 40 वर्षीय अमर बहादुर निवासी नेपाल व 23 वर्षीय अमन पांडे निवासी उनाऊ ((यूपी)) ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे अचानक 20-25 लुटेरे दीवार फांद कर अंदर आ घुसे। अभी वह कुछ समझ पाते उन्होंने लोहे की राड सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। चौकीदार मोनू को पीटा फिर फैक्टरी के एक कमरे में सो रहे चौकीदार अमर बहादुर से भी मारपीट की। तीनों चौकीदारों को बंधक बना लिया और मुंह में कपड़े ठूंस दिए। मेन गेट का ताला तोड़कर 2-3 घंटों में गोदाम में पड़ी कई टन स्केयर पत्ती ट्रक में भर कर फरार हो गए। इसकी मार्केट वैल्यू लाखों रुपए बताई जा रही है।
काफी मशक्कत के बाद करीब 3 बजे अपने आप को छुड़ाया। गोदाम के पास पड़ते श्री बालाजी कांटे पर जाकर पूर्ण को अपनी व्यथा सुनाई जिसके बाद गोदाम के मालिक दिनेश बत्तरा को फोन किया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।
जानकारी देते घायल चौकीदार।