- Hindi News
- यातायात में विघ्न डालने पर ट्रक चालक नामजद
यातायात में विघ्न डालने पर ट्रक चालक नामजद
मंडी गोबिंदगढ़ - थाना डिवीजन 2 के हैड कांस्टेबल गुरभेज सिंह ने खन्ना साइड जीटी रोड पर गलत साइड पर ट्रक खड़ा करके यातायात में विघ्न डालने के दोष में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक किरपाल सिंह निवासी वार्ड 4 पिहोवा कुरुक्षेत्र ((हरियाणा)) अपने कैंटर ((एचआर640311)) को खन्ना साइड जीटी रोड पर गलत साइड में खड़ा करके यातायात में विघ्न डाल रहा था। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।