- Hindi News
- रिमट में पांच दिवसीय मैनेजमेंट डिवेलपमेंट कार्यक्रम
रिमट में पांच दिवसीय मैनेजमेंट डिवेलपमेंट कार्यक्रम
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
रिमट इंजीनियरिंग कैंपस के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में पांच दिवसीय मैनेजमेंट डिवेलपमेंट कार्यक्रम कराया गया। मुख्य अतिथि विभाग के डायरेक्टर एसएस ढिल्लों, जबकि अध्यक्षता फाउंडर चेयरमैन व शिक्षा शास्त्री डॉ. हुकम चंद बांसल ने की। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में 14 एमबीए व 12 इलेक्ट्रिकल विभाग के विद्यार्थी पहुंचे। मुख्य अतिथि एसएस ढिल्लों ने कार्यक्रमों की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंनें विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी। असिस्टेंट डायरेक्टर कुंदन लाल शाहुद आलम ने विद्यार्थियों को क्वालिटी प्रोडक्ट तैयार करने के लिए कहा और सिक्स सिंगमा पर आधारित होने की बात कही। उन्होंने नई फैक्टरियों पर सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। प्रोग्राम की कॉआर्डिनेटर और बिजनेस विभाग की मुखी कविता शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के तकनीकी विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत लाभ देते है, जिसमें रिसोर्स पर्सन जिंदगी के तजुर्बे साझे करते है।
मुख्य अतिथि एसएस ढिल्लों को सम्मानित करते। असिस्टेंट डायरेक्टर कुंदन लाल और शाहुद आलम।