पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश भगत यूनिवर्सिटी में मनाया गणतंत्र दिवस

देश भगत यूनिवर्सिटी में मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़ - देश भगत यूनिवर्सिटी में 65वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म यूनिवर्सिटी की प्रो. वाइस चांसलर डॉ. शालिनी गुप्ता ने अदा की। उन्होंने कहा कि हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक जिम्मेदारी एवं देशभक्ति की भावना को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। देशभक्ति से संबंधित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सभी को मिठाइयां वितरित की गई। चांसलर डॉ. जोरा सिंह एवं प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर ने अपने संदेश में कहा कि हमें इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩा पड़ेगा। यहां रजिस्ट्रार डॉ. वरिंदर सिंह उपस्थित रहे।