डीएवी के वाइस प्रिंसिपल को सदमा
नाभा - डीएवी सेंट पब्लिक स्कूल नाभा की प्रिंसिपल उर्मिल शर्मा को पिछले दिनों गहरा सदमा लगा। उनके 64 वर्षीय पति सुरेंद्र शर्मा का अचानक निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुड़ पुराण के पाठ का भोग 31 जनवरी को दोपहर 1 से 2 बजे तक माता काली मंदिर दुल्लदी गेट, नाभा में पड़ेगा।