- Hindi News
- त्र 1.25 लाख की झंडी की कुश्ती रही बराबर
त्र 1.25 लाख की झंडी की कुश्ती रही बराबर
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
सूबे के पारम्परिक खेलों से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, इस कारण लोग खेलों को पूरे उत्साह से मनाते हैं। यह बात शिअद के जनरल सचिव प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कही।
मंगलवार को वह शहीद भगत सिंह नौजवान स्पोट्र्स क्लब व ग्राम पंचायत रामपुर के कुश्ती मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित कर रहे थे। ग्राम पंचायत ने गंदे पानी की निकासी की समस्या की जानकारी दी। इस पर प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि गांव के विकास के लिए तीन लाख की ग्रांट जारी की जा चुकी है। गंदे पानी के निकासी के लिए जल्द ग्रांट जारी होगी।
इसके पहले 1.25 लाख रुपए की झंडी की कुश्ती 35 मिनट तक चली। पहलवान परविन्दर डूमछेड़ी तथा सोनू दिल्ली का मुकाबला बराबरी पर रहा। क्लब ने अतिथियों को सम्मानित किया। यहां सहकारी बैंक पटियाला के एमडी हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, जसविंदर सिंह हरपालपुर, हरदेव सिंह हरपालपुर, राजवीर सिंह ग्रेवाल, जसविन्दर सिंह, परमजीत सिंह, प्रितपाल सिंह मनहेड़ा, भूपिंदर सिंह मौजूद रहे।
कुश्ती मुकाबले के दौरान प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को सम्मानित करते क्लब सदस्य।