पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 32 गांवों के विकास को त्र53 लाख के चेक दिए

32 गांवों के विकास को त्र53 लाख के चेक दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
बस्सी पठानां के विधायक निर्मल सिंह ने खमाणों ब्लाक के गांव नीचा जटाना में 32 गांवों के विकास कार्यों के लिए 53 लाख रुपए की ग्रांट तथा 11 लाभार्थियों को शगुन स्कीम के चेक बांटे।
उन्होंने कहा कि बस्सी पठाना विधानसभा हलके के सभी गांवों में बेहतर यातायात की सहूलियतें उपलब्ध करवाने के लिए 245 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघोल से खन्ना और बस्सी पठानां से घुमंडगड, रूपालहेड़ी से खरड़ को जाती प्रमुख सड़कों को मजबूत और मरम्मत करने का काम भी तेजी के साथ चल रहा है।
विधायक निर्मल सिंह ने बताया कि खमाणों में 13 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाए जा रहे अदालती कांप्लेक्स का काम 30 जून तक मुकम्मल हो जाएगा। इसके अलावा प्रबंधकीय कांप्लेक्स का निर्माण जी तेजी से जारी है, जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
विकास कामों की ऐसी योजना बनाए जिससे उसे मनरेगा स्कीम अधीन करवाया जा सके तथा लोगों को रोजगार भी मिल सके। इस मौके पर चेयरपर्सन ब्लाक समिति खमाणों कुलविंदर कौर, उपचेयरमैन दर्शन सिंह, अमरीक सिंह रोमी, कैप्टन बलदेव सिंह, सरपंच बलदेव सिंह, इकबाल सिंह बाली, बीडीपीओ राजविंदर सिंह, बलविंदर सिंह व गुरचरन सिंह मौजूद रहे।



विधायक निर्मल सिंह गांवों को विकास कार्य के चेक देते।