पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में विकास के लिए त्र14.52 लाख खर्चे

जिले में विकास के लिए त्र14.52 लाख खर्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
मनरेगा स्कीम के अधीन जिले के गांवों के जरूरतमंद लोगों को रोजगार देने के लिए 35338 व्यक्तियों के जॉब कार्ड बनाए गए हैं। 15946 परिवारों को 601296 दिनों का रोजगार दिया गया। चालू वित्तीय साल के दौरान जिले में इस स्कीम के अधीन 14.52 लाख रुपए गांवों के विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं।
यह जानकारी डीसी अरुण सेखड़ी ने दी। बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर डीसी ने बैठक की।
उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम के अधीन जिले के गांवों के जन स्थानों पर 1.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे।उन्होंने लोक निर्माण, ड्रेनेज और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि सड़कों की बर्मों पर मिट्टी डालने, ड्रेनों और रजवाहों की सफाई मनरेगा के तहत कराएं। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके।
डीसी ने कहा कि साफ पानी मुहैया कराने के लिए जिले के 13 गांवों में 1.63 करोड़ रुपए की लागत से आरओ सिस्टम लगाए गए हैं। चरनारथल कला में 5 करोड़ रुपए की लागत से 30 बिस्तरों के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बनाया गया है और जल्द ही लोगों को सेहत सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। बसी पठाना में 44 लाख रुपए की लागत से पशु अस्पताल की इमारत का निर्माण किया जा रहा है। 34 लाख रुपए की लागत से अमलोह में पटवारखाने का काम हो चुका है।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी शहरों और कस्बों में घटिया क्वालिटी के प्लास्टिक लिफाफों के प्रयोग को पूरी तरह बंद कराया जाया।बैठक में एडीसी मालविंदर सिंह जग्गी, एडीसी ((विकास)) बलजीत सिंह संधू, एसएडीएम पूजा ग्रेवाल, राजदीप कौर, सुखदेव सिंह माहल, सहायक कमिश्नर ((जनरल)) हरजोत कौर, जिला माल अफसर जीवनजगजोत कौर, जिला विकास पंचायत अफसर जगविंदरजीत सिंह संधू मौजूद रहे।



बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते डीसी व उपस्थित अधिकारी।