15 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब - पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव कपूर गढ़ के कुक्कू राम के तौर पर हुई है। बुग्गा पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान शक के आधार पर तलाशी ली तो 15 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।