पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोस में कांग्रेस का पूर्ण सफाया होगा : ढींढसा

लोस में कांग्रेस का पूर्ण सफाया होगा : ढींढसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाभा - देश को लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं जबकि कांग्रेस का पूर्ण सफाया हो जाएगा। इन विचारों का प्रगटावा शिअद महासचिव एवं राज सभा मैंबर सुखदेव सिंह ढींडसा ने नाभा के गुरुद्वारा टिब्बी साहिब में श्रद्धांजलि समारोह में शमूलियत दौरान पत्रकारों से बातचीत करते कहे। ढींडसा ने मुकंद सिंह की मौत पर उनके पुत्र हरदीप सिंह एवं इंद्रजीत सिंह से शोक व्यक्त किया। उनके साथ पूर्व मंत्री नुसरत इरमान खां बंगा, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अजराह आलम, बीबी हरजीत कौर ढींडसा, जसपाल सिंह, दविंद्र सिंह रंधावा व सतगुरु सिंह खैहरा उपस्थित रहे।