- Hindi News
- स्कॉलर्स स्कूल ने 13वां स्थापना दिवस मनाया
स्कॉलर्स स्कूल ने 13वां स्थापना दिवस मनाया
भास्कर न्यूज - राजपुरा
स्कालर्स पब्लिक स्कूल ने 13वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया। स्कूल का शुभारंभ 27 जनवरी 2002 को 160 विद्यार्थियों के साथ हुआ था।
स्थापना दिवस पर स्कूल में हवन कराया गया और श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद आरती एवं अरदास की गई। स्कालर्स के चेयरमैन तरसेम जोशी ने स्कूल के ध्वज का ध्वजारोहण किया एवं स्कूल गीत वी आर स्कालर्स सभी ने गाए। समारोह का समापन केक काटकर किया गया।स्कूल की प्रिंसिपल सुदेश जोशी ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।