बंधक बना लूट लिए त्र6 लाख के लोहे
मंडी गोबिंदगढ़ - आरजी मिल रोड स्थित लोहे के गोदाम से अज्ञात लुटेरों ने लगभग 13 से 15 टन लोहे की चोरी कर ली। त्रिवेणी पुरीजी स्टील रोलिंग मिल्स गोदाम में सोमवार को हथियारों से लैस कुछ लुटेरे घुसे। बदमाशों ने गोदाम के अंदर चौकीदार अमर बहादुर, अमित कुमार व मोनू से मारपीट की और तीनों को एक कमरे में बंधक बना लिया। चोर ट्रक को गोदाम के अंदर ले गए। वहां पड़ा लोहा लगभग 13 से 15 टन जिसकी कीमत लगभग 6 लाख आंकी जा रही है लेकर फरार हो गए। चौकीदार मोनू ने घटना की जानकारी गोदाम मालिक दिनेश बत्रा व विकास बत्रा को दी। डिविजन नंबर 2 के थाना प्रभारी जीएस सिकंद व डीएसपी अमलोह पुरषोतम सिंह बल ने घटना स्थल का मुआयना किया।