पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिपुदमन कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी का धरना

रिपुदमन कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाभा
पंजाब में किसी ना किसी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के साथ मजाक किया जा रहा है। यह बात रिपुदमन कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के धरने में लखविंदर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार अध्यापकों के साथ धोखा कर रही है।
उनको वेतन खजाने से ना देकर पीटीए फंड से दिया जा रहा है। राजिंदर कौर व कुलविंदर कौर ने कहा कि बीते दिन बठिंडा मे अध्यापकों की रैली पर पुलिस द्बारा लाठीचार्ज किया गया ओर महिला अध्यापकों को भी नहीं छोड़ा गया। देर रात 11 बजे थाने से रिहा किया गया। हमारे साथ उस रात सड़कों पर कुछ भी हो सकता था। अगर हमारी मांगें ना मानी गई तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
यहां लखवीर सिंह, हरविंदर सिंह, राजिंदर कौर, कुलविंदर कौर, मीनाक्षी जिंदल, सुनीता रानी व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।



रिपुदमन कॉलेज नाभा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते गेस्ट फैकल्टी।