पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी अभियान की शुरुआत में परनीत को सुननी पड़ी समस्याएं

चुनावी अभियान की शुरुआत में परनीत को सुननी पड़ी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समाना
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।
बुधवार को शहर के सभी वार्ड में आठ नुक्कड़ बैठक हुईं। वार्ड-17 में वह कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलीं। अमामगढ़ मोहल्ले की महिलाओं ने सांसद परनीत को बताया कि उनके मोहल्ले का ट्यूबवेल काफी समय से खराब पड़ा है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकतर लोगों ने सरकार के प्रॉपर्टी टैक्स लगाने और बिजली बिल की समस्या सामने रखीं। लोगों ने बताया कि खपत ने उनका बिल ज्यादा आ रहा है। वार्ड-16 में लोगों की समस्या पेंशन और गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और उनके मिलने में आ रही परेशानियों को लेकर थीं। महंगाई को लेकर भी लोगों में काफी रोष देखने को मिला।
इसके पहले उन्होंने वार्ड-17 में देवी देवालय मंदिर में माथा टेका। मंदिर कमेटी ने उनका अभिनंदन भी किया। यहां नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान यशपाल सिंगला, संजय सिंगला, शंकर जिंदल, जीवन, कमल गोयल, राजीव महेश्वरी, वेद गोयल, विक्की धीमान, सोनू धीमान व वार्ड के लोग मौजूद रहे।