15 गांवों के लिए पुलिस पब्लिक मीट
भास्कर न्यूज - डकाला
सर्कल रामनगर के 15 गांवों के लिए कस्बा रामनगर में पुलिस पब्लिक मीट की गई। अर्जुन अवार्डी डीएसपी देहाती जगजीत सिंह और डीएसपी समाना जसबीर सिंह जला ने लोगों की मुश्किलें सुनीं और उनको जल्द हल करने का भरोसा दिलाया।
डीएसपी जगजीत सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। डीएसपी जल्ला ने कहा कि देहाती क्षेत्रों में नशे का कारोबार करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई के लिए लोग पुलिस का सहयोग करे और क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने के लिए अहम भूमिका निभाएं। यहां एसएचओ सदर समाना दलजीत सिंह विर्क, एसआई कौर सिंह चौकी रामनगर, परमजीत सिंह मुंशी, करनैल सिंह रामनगर, जसवंत सिंह हवलदार, हरजिंदर सिंह बल्ल चेयरमैन, सर्कल प्रधान जनरल सिंह चट्ठा, लायक सिंह ब्लाक समिति मैंबर, सुरिंदर कुमार सरपंच रामनगर, सुभाष, गुरबख्श सिंह, राम सिंह, मनजीत सिंह उपस्थित रहे।
कस्बा रामनगर में डीएसपी जगजीत सिंह और डीएसपी जसबीर सिंह लोगों की समस्याएं सुनते।