पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव फतेहपुर राईयां में २३ को मेडिकल कैंप लगाएगा कंफेडरेशन फॉर चैलेंज्ड

गांव फतेहपुर राईयां में २३ को मेडिकल कैंप लगाएगा कंफेडरेशन फॉर चैलेंज्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
कंफेडरेशन फॉर चैलेंज्ड ने स्थापना दिवस पर 23 फरवरी को गांव फतेहपुर राईयां नजदीक बस्सी पठानां में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाएगा।
हरचंद मिल रोड स्थित पंजाब के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के कार्यालय में संस्था की बैठक चल रही थी। कैंप के प्रोजेक्ट की सारी जिम्मेवारी डॉ. अमित संदल जिला उपाध्यक्ष को सौंपी गई। राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन जरगर विशेष तौर पर पधारे। राजीव कुमार गुप्ता ने संस्था द्वारा मंद बुद्घि बज्च्चों के लिए बनवाए जा रहे स्कूल को वर्ष 2014 में आरंभ करने के संबंध में पहुंचे हुए सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया।
यहां हिमांशु सिंगला, गिरीश बहल, अनूप सिंगला, राकेश कुमार जिम्मी सेखों व हितेश कुमार मौजुद रहे।



बैठक के दौरान उपस्थित कंफेडरेशन फॉर चैलेंज्ड के कार्यकर्ता।