पुलिस से मारपीट करने वाले 16 पर केस
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
नंदपुर कलौड़़ के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डिलिवरी के दौरान मरी परमिंदर कौर की मौत के बाद परिजनों तथा गांव के लोगों के तोड़ फोड़ तथा पुलिस से मारपीट के आरोप में 16 लोगों सहित कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
थाना बसी के सहायक थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि जब नंदपुर कलौड में लोग हंगामा कर रहे थे, उनको रोकने के लिए थाना फतेहगढ़ साहिब से सहायक थानेदार अमरजीत सिंह भी पुलिस पार्टी साथ पहुंचे। उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। सहायक थानेदार अमरजीत सिंह के बयान पर 17 लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिनमें गांव रैलों व कलौड़ के शामिल सुच्चा सिंह, भाग सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रमनदीप सिंह, रंधीर सिंह, गुरिन्दर सिंह, सत्ती, काका सिंह, पुल्ला पंच, भोला फौजी, अमन सिंह, जस्सा सिंह, शोखी, सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह व कुछ अज्ञात शामिल है।
सोमवार रात गांव नंदपुर कलौड़ के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में गत दिवस डिलवरी के लिए पहुंची गांव रैलों की परमिंद्र कौर की हुई मौत पर मृतका के परिजन डाक्टरों की कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उसके बच्चे को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया था, उसकी भी मौत हो गई है।