१० लाख की लागत से मनरेगा भवन का निर्माण
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
पंजाब सरकार गांवों के योजनाबद्ध विकास के लिए वचनबद्ध है। गांवों के विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात शिअद सीनियर यूथ नेता हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने गांव कोटला फाजिल में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत कही।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में साफ सुथरा माहौल पैदा करने के लिए गंदे पानी की निकासी और स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य करा रही है।उन्होंने कहा कि गांव में जल्द ही 10 लाख की लागत से मनरेगा भवन का निर्माण शुरू किया जा रहा है। जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जर्सियां भी बांटी।चेयरमैन खेड़ा ब्लाक बलविंदर सिंह मडोफल, गुरबचन सिंह, हरपरमजीत सिंह, अजायब जखवाली, गुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, जसवीर सिंह, वाइस चेयरमैन बलविंदर मंडोफल और काका सिंह रहे।