पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्य के लिए दिए 32 लाख के चेक

विकास कार्य के लिए दिए 32 लाख के चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
गांव खंट में पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए नए बने ट्यूबवेल का विधायक निर्मल सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने 15 गांवों की पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 32 लाख की ग्रांट के चेक दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है। हर गांव में रुके पड़े काम को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। यहां दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह मनसूरपुर, कुलविंदर सिंह बिलासपुर, हरविंदर सिंह, दलविंद्र सिंह, प्यारा सिंह मानपुर, गुरदीप सिंह, जत्थेदार स्वर्ण सिंह, सरपंच जसविंदर सिंह सिद्धूपुर कलां, कश्मीरा सिंह खंट, दीदार सिंह, हरचंद सिंह, इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।



गांव खंट में विकास कार्यों के लिए चेक देते विधायक निर्मल सिंह।

बच्चों को जर्सियां भेंट करते प्रो. हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा व अन्य।