- Hindi News
- 84 के दंगों को गुजरात दंगों से न जोड़े कांग्रेस : महासचिव चंदूमाजरा
84 के दंगों को गुजरात दंगों से न जोड़े कांग्रेस : महासचिव चंदूमाजरा
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
1984 के सिख दंगों में कांग्रेस पार्टी का कोई रोल न होने संबंधित राहुल गांधी के दिए बयान की शिअद के जनरल सचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस बयान के साथ जहां राहुल गांधी और कांग्रेस की सिख कौम के प्रति सोच जाहिर हो चुकी है।
1984 के दंगों में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर हजारों की संख्या में निर्दोष सिखों को मारा गया था। प्रोफेसर ने कहा कि गुजरात दंगों को दिल्ली दंगों से जोडऩा गलत है, क्योंकि गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी का रोल नहीं था।गुजरात दंगों के लगभग 130 दोषियों को सजा भी हो चुकी हैं। परंतु दिल्ली दंगों के आरोपी किसी भी कांग्रेसी को जेल नहीं भेजा गया।
इस मौके पर हरविंदरपाल सिंह हरपालपुर, इंद्रजीत सिंह संधू, जगजीत सिंह कोहली, जत्थेदार कुलवंत सिंह, कुलविंदर सिंह डेरा, जत्थेदार स्वर्ण सिंह चनारथल, दरबारा सिंह पंजोली, तेजा सिंह पंजोला मौजूद रहे।
प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पत्रकारों के साथ बातचीत करते।
हर सेंटर से 200 वर्करों तथा हेल्परों के लेंगे हस्ताक्षर
शिअद ने राहुल के बयान की निंदा की
फतेहगढ़ साहिब में बुधवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की माता गुजरी सराय में आंगनबाड़ी यूनियन की बैठक को संबोधित करतीं जिला अध्यक्ष हरजीत कौर पंजोला।