छात्रों ने किया 115 यूनिट रक्तदान
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
गांव जलवेहड़ा स्थित कांटीनेंटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर लगाया गया। जहां स्टूडेंट्स और स्टाफ ने खून दान किए।ब्लड बैंक चंडीगढ़ से डॉ. मनीष राय की अगुवाई में आए डॉक्टरों की टीम को 115 यूनिट ब्लड दिए गए।कॉलेज के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जेके झा ने कहा कि रक्तदान से ही कीमती जान बचाई जा सकती है। रक्तदान विषय पर पोस्टर मेकिंग मुकाबले कराए गए और विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल तनवीर सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थी व स्टाफ ।