- Hindi News
- धार्मिक परीक्षा में अव्वल बच्चे सम्मानित
धार्मिक परीक्षा में अव्वल बच्चे सम्मानित
फतेहगढ़ साहिब - गुरुगोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व पर को समर्पित नैतिक शिक्षा विषय पर परीक्षा हुई। विजेताओं को इनाम बांटे गए। सरकारी मिडिल स्कूल सद्दो माजरा और श्री गुरु हरगोबिन्द खालसा गर्ल कॉलेज हंसाली के बच्चे थे। सर्कल के जोन अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि सर्कल ने कुछ दिन पहले सिख धर्म से संबंधित जानकारियों की परीक्षा में जिले के 20 स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल थे। हंसाली कॉलेज में जिले में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा लवप्रीत कौर तथा पांच अन्य छात्रों को नगद राशि व स्मृति चिन्ह दिए गए। स्कूल हेड अवतार सिंह, प्रिंसिपल कमलजीत कौर, परमजीत कौर, संदीप कौर, सिमरनजीत कौर, राजिंदर कौर, बलविन्दर सिंह, गुरमीत सिंह व तेजा सिंह मौजूद रहे।
नैतिक शिक्षा विषय पर परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित करते स्टडी सर्कल के पदाधिकारी।