पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूबे से 5 लाख के हस्ताक्षर जुटाएगी आंगनबाड़ी यूनियन : जिला अध्यक्ष

सूबे से 5 लाख के हस्ताक्षर जुटाएगी आंगनबाड़ी यूनियन : जिला अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की बैठक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की माता गुजरी सराय में हुई।
पंजाब सचिव व जिला अध्यक्ष हरजीत कौर पंजोला ने कहा कि आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनबाड़ी वर्कर तथा हेल्परों ने आईसीडीएस को बचाने का अभियान शुरू किया है। हर सेंटर से 200 वर्करों तथा हेल्परों के हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएंगे। सूबे से लगभग 5 लाख हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने कहा कि भारत की 44वीं तथा 45वीं लेबर कॉन्फ्रेंस के दौरान हेल्पर तथा वर्कर को न्यूनतम वेतन देने की सिफारिश की गई थी। पर केंद्र अपने ही फैसले से पीछे हट रही है। गांव गांव में गर्भवती, दूध पिलाने वाली माताओं, किशोरियों, बच्चों के माता पिता के हस्ताक्षर करवाए जा रहे है ताकि असलियत सामने आ सके। मुहिम 5 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। 15 फरवरी को देश भर से करवाए 5 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर आल इंडिया जनरल सचिव को जमा किए जाएंगे, जिसे प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। यहां गुरमीत कौर, बलविन्दर कौर, परमेश्वरी देवी, दलजीत कौर, राजेन्द्र कौर, कमलजीत कौर, नरेन्द्र कौर व देवेन्द्र कौर मौजूद रहीं।