दहेज प्रताडऩा पर पति सुसर व सास पर केस
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
दहेज मांगने तथा मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संघोल चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बैदवान बस्सी निवासी शीतल सिंह की बेटी अमनदीप कौर की शादी खमाणों के गांव प्रेमपुरा में मनप्रीत सिंह से हुई थी। बीते दिनों मारपीट के बाद उसे अस्पताल में दाखिल होना पड़ा था। पीडि़त महिला के बयान पर पति मनप्रीत सिंह, ससुर हरनेक सिंह और सास गुरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।