- Hindi News
- देश भगत यूनिवर्सिटी में ‘टेक फेस्ट 2014’
देश भगत यूनिवर्सिटी में ‘टेक फेस्ट 2014’
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा अकादमिक, सांस्कृतिक और तकनीकी फेस्टीवल ‘टेक फेस्ट 2014’ का आयोजन किया गया। इस मेगा फेस्टीवल में राज्य के विभिन्न भागों से 25 स्कूलों के 10+2 श्रेणी के 1800 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर डॉ. शालिनी गुप्ता ने कहा कि इस मेगा फेस्ट के आयोजन का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों का कैरियर के चयन के लिए योग्य मार्गदर्शन करना है।
टेक फेस्ट में पहुंचे विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरीज, प्रयोगशालाओं, आधुनिक कक्षाओं, लाइव प्रोजेक्ट्स एवं स्टूडियो को नजदीक से देखा।
देश भगत यूनिवर्सिटी मे आयोजित टेक फेस्ट 2014 में भाग लेते विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी।
ऐरो मॉडल्स प्रस्तुत किए
ऐरोनॉटिक्स विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित एयर शो कार्यक्रम में ऐरो मॉडल्स को प्रस्तुत किया। देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह और प्रो चांसलर तेजिंदर कौर ने इस फेस्टीवल में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपलों एवं शिक्षकों ने देश भगत यूनिवर्सिटी के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी होने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि टेक फेस्ट ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है।