क्लब जल्द कराएगा नशा विरोधी सेमिनार
मंडी गोबिंदगढ़। गोबिंदगढ़ कल्चरल क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा जल्द एक सेमिनार कराया जाएगा। इसमें लोगों को नशों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया जाएगा। सर्वसम्मति से अशोक शर्मा को क्लब के चेयरमैन का कार्यभार सौंपा गया। यहां क्लब उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता, महासचिव प्रदीप धीमान, सचिव प्रवीण ढंड, कोषाध्यक्ष हितेश गुप्ता, प्रेस सचिव हरबंस सिंह ततला, कपिल शर्मा, हर्ष, प्रीत धीमान, संजय भांबरी व रमन जस्सी उपस्थित रहे।
गोबिंदगढ़ कल्चरल क्लब के नए चेयरमैन अशोक शर्मा पत्रकारों से बातचीत करते हुए।