पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगराओं रैली के लिए कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी

जगराओं रैली के लिए कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समाना
लोकल बॉडी सेल भाजपा देहाती की बैठक तहसील रोड पर यशपाल गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्य के महासचिव प्रदीप शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। 23 फरवरी को जगराओं में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। जिससे आयोजन को सही एवं बेहतर ढंग से किया जा सके। शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की मांग हैं। और आने वाले समय में वही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यहां राज कुमार, अशोक नागपाल, अनिल तलवार, मुनीष सिंगला, गिरधारी लाल, श्याम लाल, संजीव कौशिश व धर्मपाल मौजूद रहे।



बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।