4500 लोगों ने ली आप की सदस्यता
समाना। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी का उत्साह व जोश रात को उस समय दिखाई दिया जब उन्होंने समाना के प्रमुख चौक बाजार की भीड़ को फार्म भरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अब तक करीब 4500 ब्लाक समाना के लोगों के फार्म भरे हैं और विशेष गणतंत्र के मौके पर उन्होंने 1300 मैंबरशिप प्राप्त की। इस मौके पर विकास शर्मा, रिषी बांसल, सतीश अनेजा, लाजपतराय, मेहर सिंह, दविंद्र, विशाल एवं धरमिंद्र उपस्थित रहे।