नाभा
नाभा - रेलवे स्टेशन पर टिकट घर बनाने और प्लेटफार्म के बीच ओवर ब्रिज बनाने के लिए व्यापार मंडल का वफद बुधवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर से मिला। उनके निवास स्थान मोती महल में व्यापारियों ने उनको मांगपत्र भी सौंपा।
व्यापार मंडल प्रधान सोमनाथ ढल्ल व जरनल सचिव सुभाष सहगल ने पत्रकारों को बताया कि शहर में फैली गंदगी के बारे में उनको बताया गया। पूर्व कौंसलर अमरदीप खन्ना ने कहा कि व्यापार मंडल ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए धरना लगाया। पर प्रशासन ने केवल उनको आश्वासन ही दिया। इसके बाद परनीत ने तुरंत एसडीएम को फोन पर समस्या का समाधान करने को कहा। पंजाब के लोगों पर लगाए गए टैक्सों को हटाने की भी मांग व्यापारियों ने की। वफद में दर्शन अरोड़ा, अवतार शेरगिल, अशोक जिंदिया, सुभाष चंद गर्ग, अशोक अरोड़ा, विजय गुप्ता, नवनीत गर्ग, प्रकाश गोयल, बलविंदर सिंह, सलीम मोहम्मद शामिल थे।
नाभा के व्यापारियों का वफ्द बुधवार को विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर से मिला। उनको शहर की समस्या के बारे में बताया।
समाना में चुनावी अभियान के दौरान वार्ड-17 में महिलाओं की समस्या सुनने के बाद परनीत ने उनको हल कराने का आश्वासन दिया। वार्ड की महिलाओं ने परनीत को सम्मानित किया। उनको बुके भेंट किया गया।
रेलवे स्टेशन पर टिकट घर बनाने को विदेश राज्यमंत्री से मिले व्यापारी